पुलिस ने रूट मार्च निकाल चलाया चेकिंग अभियान | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
खुटहन,जौनपुर। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे के नेतृत्व में दर्जनो पुलिस के जवानो ने शनिवार को रूट मार्च निकाल सड़क पर आने जाने वाले व्यक्तियों और उनके वाहनो की तलाशी लिया। हलांिक इस अभियान में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई लेकिन पुलिस के इस सक्रियता से असामाजिक तत्वों में दहशत अवश्य फैल गई होगी। शनिवार की शाम लगभग छह बजे थानाध्यक्ष हमराहियो संग खुटहन कस्बा में पैदल मार्च पर निकले। आगे आगे पुलिस बल उनके पीछे थाने के दो वाहनो के अलावा 112 नंबर के दो और वाहन हूटर बजाते हुए चल रहे थे। पुलिस बल और हूटर की लगातार बज रही ध्वनि को सुन एकबार सभी सकते में आ गये। एसओ खुद माइक संभाल लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे थे। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को जहां पुलिस की धमक दिखा रहे थे। वहीं शरीफ लोगों के साथ मित्र की तरह बर्ताव भी कर रहे थे।
No comments