रामनवमी दशहरा पर नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हुआ भव्य कवि सम्मेलन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक पंजीकृत राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार दिनांक 10 अप्रैल 2022 को राम नवमी एवं दशहरे के शुभ अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह-संस्थापक अनिल कुमार राही ने की तथा संयोजन संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी ने की। संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त कवि सम्मेलन का भव्य संचालन सोनभद्र से श्याम बिहारी मधुर ने की। आमंत्रित साहित्यकारों में अहमदाबाद गुजरात से वरिष्ठ कवयित्री मधु सोसि गुप्ता, कोलकाता पश्चिम बंगाल से कवयित्री अंजू छारिया असीम,अहमदाबाद गुजरात से कवयित्री आभा चौहान आभ, शिकोहाबाद उत्तर प्रदेश से निर्दोष कुमार प्रेमी विद्यासागर एवं जौनपुर उत्तर प्रदेश से निर्मल शुक्ल नदीम मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपने गीतों गजलें छंदों के माध्यम से पटल पर उपस्थित श्रोता साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में संचालन कर रहे मधुर जी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया और संस्था ने उपस्थित साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
No comments