राजकुमार यादव की पुस्तक, हमारे प्रेरणा स्रोत का लोकार्पण संपन्न | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
ठाणे। ठाणे महानगरपालिका शांतिनगर स्कूल के सभागृह में शिक्षाविद् राजकुमार रामलखन यादव द्वारा लिखित हमारे प्रेरणा स्रोत पुस्तक का लोकार्पण प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राम कुमार पाल के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सचिव,मा. नगरसेवक मनोज शिंदे.मुंबई काँग्रेस के मा. उपाध्यक्ष डॉ. बाबुलाल सिंह ,मुंबई प्रांतीय राष्ट्रीय प्रचार सभा के मंत्री संचालक ब्रजेश तिवारी ,समन्वय संकल्प के प्रमुख ट्रस्टी अनिरुद्ध पांडे, मनसे नेत्री स्मिता सुरेश सालवी, नगरसेविका सुनीता रामनगीना यादव, नगरसेवक गुरमुख सिंह स्यान, गट अधिकारी संगीता बामणे,अस्लम कुगले, गट प्रमुख राजेंद्र परदेशी, आल इंडिया यादव महासभा मुंबई महासचिव शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव,विनोद दुबे, दीनानाथ यादव,प्रदीप जीता यादव ,वरिष्ठ मार्गदर्शक रामलखन यादव,प्रधानाध्यापक विनोद.यादव , सुमन आर. यादव , राधेश्याम यादव, पूजा यादव, कैलाश यादव, समाजसेवी सुरेंद्र मिश्रा, विजेश यादव,राकेश रमाशंकर यादव, किशोर गमरे सहित भारी संख्या में साहित्यकार , शिक्षाविद एवं समाजसेवी उपस्थित थे।
No comments