हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में युवा शक्ति विकास द्विवेदी साहित्य मंच द्वारा हुआ कवि सम्मेलन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। राष्ट्रीय साहित्यिक,सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था युवा शक्ति विकास द्विवेदी साहित्यिक मंच नई दिल्ली के तत्वाधान में शुक्रवार दिनांक 01 अप्रैल 2022 को वैदिक परंपरानुसार नूतन नव वर्ष के शुभ आगमन पर काव्य महोत्सव कलमकार महासंगम 2022 का भव्य आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कवियों की उपस्थिति देखी गई। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि मंच का संचालन युवा शक्ति विकास द्विवेदी एवं डॉ सुधा मिश्रा के द्वारा किया जाता रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मोहन सिंह कुशवाहा ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में देहरादून से सावित्री शर्मा सवि, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार कुसुम सिंह अविचल एवं प्रमोद तिवारी औरैया उत्तर प्रदेश से उपस्थित थे। 28 मार्च 2022 की अध्यक्षता चंडीगढ़ से डॉक्टर अनीश गर्ग ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ प्रतिभा गुप्ता माही हरियाणा से, विशिष्ट अतिथि के रूप में डेजी वेदी जुनेदा, गरिमा राकेश गर्विता गौतम उपस्थित थी। 30 मार्च 2022 की अध्यक्षता डॉ मुकेश कबीर भोपाल ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से विभा राज वैभवी, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंजू अग्निहोत्री,फतेहपुर से देवेश भारद्वाज की उपस्थिति रही।इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक युवा शक्ति विकास द्विवेदी,राष्ट्रीय अध्यक्षा जया द्विवेदी,मार्गदर्शक चंद्र देव दीक्षित चंद्र,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप,राष्ट्रीय प्रचार सचिव डॉ सुधा मिश्रा एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रचार सचिव रानी मिश्रा ने किया। काव्य महोत्सव में कवि सम्मेलन के उपरांत युवा शक्ति विकास द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
No comments