अज्ञात वाहन के धक्के से युवक घायल | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जयगोपालगंज नई बाजार में बुद्धवार को दोपहर लगभग ढाई बजे के खड़हर डगरा से घर वापस आते समय बृजेश यादव 34 वर्ष पुत्र कन्हैयालाल यादव निवासी ग्राम पचवर अपने बाइक से घर वापस आरहे थे जैसे ही बृजेश बाइक लेकर नई बाजार मोड़ पर पहुँचें थे उसी दौरान पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे बृजेश बुरी तरह घायल हो गये। मौके पर उपस्थित लोगों ने घायल को इलाज के लिए केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहाँ पर प्रथम उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही सूचना पर अपने हमराहियों संग पहुँचे उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव ने घायल का उपचार कराया और घटना के बारे में पूछताछ व जानकारी हासिल किया। खबर दिए जाने तक अज्ञात वाहन का पता नहीं चल सका।
No comments