शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता: मनोज शिंदे | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
ठाणे। ठाणे महानगर पालिका स्कूल क्रं. 127 शांति नगर वागले इस्टेट के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न ,कर्तव्य बोध की अदम्य लालसा के शिल्पकार , सैकड़ों पुरस्कारों से सम्मानित प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार रामलखन यादव 29 वर्ष 5 माह और 18 दिन की प्रदीर्घ सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए| श्री यादव के सेवासंपूर्ति समारोह की अध्यक्षता समन्वय संकल्प के प्रबंध ट्रस्टी अनिरूद्ध पाण्डेय ने की। प्रमुख मार्गदर्शक अतिथि के रूप में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सचिव लोकप्रिय आदर्श लोकनेता मा. नगरसेवक मनोज शिंदे,मुंबई प्रांतीय राष्ट्रीय प्रचार सभा के मंत्री संचालक ब्रजेश तिवारी, मुंबई कांग्रेस मा.उपाध्यक्ष लोकप्रिय डॉ .बाबुलाल सिंह , अध्यक्ष प्रशासन मंत्री आत्म निर्भर भारत अभियान के रामकुमार पाल,प्रजा फाऊंडेशन द्वारा घोषित मुंबई की सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय कार्य सम्राट नगरसेविका सुनीता रामनगीना यादव, नगरसेवक गुरूमुख सिंह स्यान, गट अधिकारी संगीता बामणे,अस्लम कुगले, गट प्रमुख राजेंद्र परदेशी, यादव महासभा मुंबई महासचिव शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव, डाॅ. आर. एम. पाल,शिक्षक सेना मुंबई उपाध्यक्ष मनीराम यादव,समाजसेवी सूरज यादव (राज बुक),सुरेन्द्र मिश्रा, विजेश यादव,राकेश रमाशंकर यादव, किशोर गमरे, आशियारा कराटे महाराष्ट्र चीफ दयाशंकर पाल , वरिष्ठ शिक्षाविद् विनोद दुबे,सुरेश चौबे ,दीनानाथ यादव,प्रदीप जीता यादव ,डॉ.अनिल चतुर्वेदी,चंद्रशेखर शोभनाथ यादव(कवि जी), प्रधानाध्यापक दयाशंकर यादव, विनोद पासी ,डॉ.विजय यादव,डॉ.जंगबहादुर यादव,भाजपा नेता कर्तव्य दक्ष संतोष जैस्वार ,रविंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे | समारोह में खुशबू महेंद्र बिंद, पायल सूर्यप्रसाद रावत ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की आकर्षक प्रस्तुती की| उपस्थित मान्यवरों का शाल,श्रीफल ,पुष्पगुच्छ और पुस्तक देकर यादगार स्वागत किया गया ।इसी समारोह में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अध्यक्ष प्रशासन मंत्री रामकुमार पाल के कर कमलों द्बारा राजकुमार यादव द्बारा लिखित हमारे प्रेरणा के स्रोत पुस्तक का विमोचन भी संपन्न हुआ | समारोह को संबोधित करते हुए लोकप्रिय आदर्श लोकनेता मनोज शिंदे ने कहा- शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। राजकुमार यादव को विभिन्न संस्थाओं द्वारा सैकड़ों राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं फलस्वरूप हम सत्कार करते हुए थक गए परंतु वे कार्य करते हुए नहीं थके ।उनके सर्वश्रेष्ठ कार्य जारी हैं और आगे भी जारी रहेंगे।गट प्रमुख राजेन्द्र परदेशी, गट अधिकारी संगीता बामणे ने उन्हें एक आदर्श शिक्षक एवं गटअधिकारी कुगले ने उनके कार्यों की प्रशंसा की श्री यादव का सत्कार करने हेतु शिक्षा ,समाजसेवा,चिकित्सा और राजनीति जगत के लोगों का ताता लगा रहा | प्रधानाध्यापक वासंती चव्हाण, विजय कुमारी यादव, मालती यादव, सावित्री यादव, शीतलाप्रसाद उपाध्याय, दयाशंकर पांडे, चंद्रभान सिंह, छोटेलाल गुप्ता, माया गुरव, वर्षा नाईक, संचिता मोरे, शिवम यादव, गीता तेली, जगदीश चौहान, छोटे लाल गुप्ता, वनिता ओबरॉय,रामचेत यादव, पलसापुरे , सुनील सालुखे ,डी. एम. यादव, सुभाष यादव, विनोद यादव,केशव प्रसाद यादव,पंचम सिंह, रामबचन यादव, रामप्यारे सिंह, मनोज सिंह, चंद्रशेखर यादव, सुनीता सरोदे, इंचार्ज रेखा विनय तिवारी, किरण तिवारी, आशा पाटे,दिलीप सिंह, अशोक जैसवार, संगीता बोरसे, सूरज सिंह, सविता चौधरी जैसे शिक्षा जगत के सैकड़ों मान्यवर उपस्थित थे वहीं उनके परिवार से उनके पिताजी राम लखन यादव ,भाई कृष्ण कुमार यादव ,जयप्रकाश यादव ,पुत्र राधेश्याम यादव, कैलाश यादव, पुत्रबधु पूजा यादव, अनीता यादव ,राधिका पांडे, जगदीश यादव, विद्यार्थी वर्ग एवं बड़ी संख्या में मान्यवर उपस्थित थे। राजकुमार यादव ने सभी का अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार माना। समारोह का सफल सूत्र संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार पाठक ने किया।श्री यादव के पारिवारिक मित्र प्रधानाध्यापक विनोद पासी ने शानदार संगीतमय प्रस्तुति एवं उनके द्वारा पढ़ाए गए। उच्च शिक्षित पूर्व छात्र आदर्श चौरसिया ने अपने विचारों से सभी का दिल जीत लिया।समारोह हजारों लोगों की उपस्थिति में सुबह 10बजे से शाम 6 बजे तक चला जो लोग किसी कारण वश उपस्थित न रह सके उनके प्रतिनिधि के रूप में लोग उपस्थित थे।
No comments