सैनिकों की सेवाओं से ही आज हम सुरक्षित हैं: पुष्पराज सिंह | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर किया नमन
जौनपुर। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के अंतर्गत बुधवार को पूर्व गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का अभिनंदन किया गया और उनके चित्र और मूर्तियों पर पुष्प अर्पित कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही जिले में सेना या अर्धसैनिक बलों के शहीदों के परिवारों का भी सम्मान किया गया एवं जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कलेक्ट्री कचहरी स्थित शहीद स्तम्भ पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अगुवाई में भाजपा के इस कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री ई अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उसके उपरांत सरदार बल्लभ भाई पटेल के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। उसके उपरांत शहीद पार्क में कारगिल शहीद स्तम्भ पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सैनिकों से जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि सैनिकों की सेवाओं से ही आज हम सुरक्षित हैं। सैनिक दिन रात पहरा देकर देश की सीमाओं की रक्षा करते है, तभी हम सभी देशवासी चैन की नीद सोते है। इसलिए मोदी सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुये कहा कि वह नेतृत्व विहीन है। जबकि भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसा सक्षम, स्वच्छ छवि तथा विकास की सोच का नेतृत्व है। उन्होंने भाजपा को सैनिकों की सच्ची हितैषी पार्टी बताया और आगे कहा कि भाजपा सरकार सैनिकों के सम्मान में देश में अनेक योजनाओं पर काम कर रही है। वन रैंक वन पेंशन को भाजपा की देन बताया तथा कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के बच्चों तथा आश्रितों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और उन्हें प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रत्येक मण्डल पर आयोजित किया गया है, प्रत्येक मण्डल पर उस मण्डल के अंर्तगत आने वाले स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सैनिक, पूर्व अर्धसैनिक और शहीद सैनिक के परिवार से मिलकर उनको सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में सभी मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में मौजूद सैकड़ों सैनिक और उनके परिवार जन के लोगों को अंग वस्त्र आदि से सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री एव इस कार्यक्रम के जिला संयोजक ई अमित श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, सुरेन्द्र सिंघानिया, आमोद कुमार सिंह, विपिन द्विवेदी, रोहन सिंह, विनीत शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, कमलेश निषाद, अभिषेक श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, राजेश कन्नौजिया, विपिन सिंह शुड्डू, यशवन्त साहू, अंकित गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments