नवरात्र के तीसरे दिन पूजा गया मां दुर्गा का तीसरा रूप चंद्रघंटेत | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने जाने का सिलसिला रहा जारी
जौनपुर। नवरात्र के तीसरे दिन भी दर्शन पूजन के लिए दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह से लेकर शाम तक लगी रही। नवरात्र के चलते अधिकांश घरों का वातावरण भी बदल गया है क्योंकि हर घरों में सुबह पहले मां दुर्गा का विधि विधान से पूजा पाठ होने के बाद ही लोग अन्न ग्रहण करते हैं। कुछ घरों में तो भक्तों ने कलश की स्थापना करके विधि विधान से पूजा पाठ करने में ही मशगूल दिख रहे हैं। यह सिलसिला नवरात्र के पहले दिन से ही शुरू हो चुका है। नवरात्र में मां दुर्गा के प्रति भक्तों के आस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है कि चिलचिलाती धूप में भक्त मां शीतला चौकिया, मैहर देवी सहित जनपद के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में मां एक झलक पाने के लिए घंटों लाइन में खड़े नजर आये। मां शीतला चौकिया धाम में आस पास जिलों के भी भक्त मत्था टेकने के लिए आ रहे हैं। यहां पर दर्शन पूजन करने के बाद विंध्याचल धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। उधर रोडवेज प्रशासन भी विंध्याचल जाने के लिए विशेष गाडि़यों की व्यवस्था किया है ताकि भक्तों को दर्शन के लिए जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। दर्शन पूजन के दौरान सच्चे दरबार और मां दुर्गा के जयकारे से आस पास का इलाका गंूज रहा है और क्षेत्र पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। कुछ इलाकों में देवी जागरण की भी धूम मची हुई है।
No comments