देश के भाग्य विधाता हैं किसान: नरेन्द्र | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
भाजपा किसान मोर्चा की हुई बैठक
जौनपुर। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय के अध्यक्षता में सिद्दीकपुर में एक विद्यालय पर किसान सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के शुभारम्भ में उपस्थित अतिथियों ने पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा की भारत कृषि प्रधान देश है, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों की खुशहाली के लिये प्रतिबद्ध है। किसान ही भारत के भाग्य विधाता है, किसानों पर ही देश की नींव टिकी है। किसानों को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिये सरकार निरंतर कार्य कर रही है, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और गांवों की खुशहाली के लिये कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है, जिसका लाभ किसानों तक पहंुच रहा है। सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना और अन्य योजनाओ के माध्यम से किसान हित मे ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2017 में किसानों की बड़े पैमाने पर कर्ज माफी की थी। सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। अगले पांच सालों में 5,000 करोड़ की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत सभी लघु व सीमांत किसानों के लिए बोरवेल, ट्यूबवेल तालाब एवं टैंक निर्माण के लिए अनुदान दिया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा ने किसान सम्मान योजना निधि के लाभर्थियों से प्रधानमंत्री मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संवाद किया और कहा कि भाजपा के केन्द्र की मोदी सरकार किसानों की मेहनत को एक मजबूत आधार दे रही है। जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा नीरज मौर्या ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार का काम है लोगों की सेवा करके उनके जीवन स्तर को बदलना। सत्ता हमारा माध्यम है, लक्ष्य नहीं, हम सेवा के भाव से आए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के घर खुशहाली ला रही है। इस योजना के अंतर्गत कोरोना महामारी के दौरान 1.30 लाख करोड़ रूपये की राशि किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित की गई। जिला मन्त्री दिनेश कुमार सिंह डीके ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और कृषि सम्बंधित अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं। किसानों की आय दुगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें स्व उत्पादों को बढ़ावा देना चाहिए। लोकल फार वोकल को जितना किसान अपनायेगा उतना जल्दी किसान अपनी आय दुगुनी करने में सफल होगा।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री इन्द्रसेन सिंह ने किया। उक्त अवसर पर जिला मंत्री उमेश चन्द्र शुक्ला, सतीश खरवार, मण्डल अध्यक्ष करंजाकला रामे·ार सिंह, प्रशान्त सिंह, संतोष उपाध्याय, आनन्द सिंह, विकास सिंह, संजय सिंह, रामचंदर सिंह, विजय सिंह, विजय पाण्डेय, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
No comments