दहिसर में एनसीपी द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जयंत पाटील के मार्गदर्शन तथा मुंबई कार्याध्यक्ष राखी जाधव और नरेंद्र राणे के आदेशानुसार एनसीपी के हिंदी भाषी विभाग के मुंबई अध्यक्ष मनीष दुबे की विशेष उपस्थिति में दहिसर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी भाषी विभाग की तालुका अध्यक्ष कुसुम सिंह द्वारा रखा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अवधेश यादव, इंदर सरोज, इश्तियाक खान ,रवि गुप्ता ,फिरंगी यादव, अनिल वर्मा, गौतम वर्मा, सीमा विश्वकर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
No comments