डिजिटल सेन भारत परिवार मंच से कवियत्री मधु स्वामी का हुआ एकल काव्यपाठ | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक सामाजिक संस्था डिजिटल सेन भारत परिवार फेसबुक लाइव पेज से रविवार दिनांक 17 अप्रैल 2022 को शाम 7:00 बजे से पटल के संरक्षक,वरिष्ठ साहित्यकार पवन कुमार पवन के आमंत्रण पर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से सुप्रसिद्ध उत्कृष्ट,वरिष्ठ कवियत्री मधु स्वामी उपस्थित होकर एकल काव्य पाठ कर लोगों को आनंदित कर दिया। कवियत्री मधुस्वामी उत्कृष्ट कवियत्री के साथ-साथ कुशल गृहणी भी हैं। आपके पिताजी का नाम अजयपाल सिंह,माता जी का नाम श्रीमती रेशम वती एवं आपके जीवनसाथी राकेश स्वामी जिनके सहयोग से आपने इतनी उपलब्धियां हासिल की।आपके द्वारा प्रकाशित कृतियों में सवाल करती जिंदगी,काव्य संग्रह मन का कुहासा, कविता संग्रह शब्दों की छुअन,काव्य संग्रह अहसासों की टूटन,कहानी संग्रह अधूरी सुहागन मुख्य रूप से हैं। उपन्यास सवाल करती जिंदगी के लिए पोज के विश्व विख्यात कवि डॉ हरिओम पवार और प्रतिष्ठित कवियत्री डॉ रमा सिंह द्वारा सम्मानित,विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कविता लेख कहानियां प्रकाशित होती रहती हैं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने प्रेस को दी।
No comments