धूमधाम से मनाया गया राज मूर्ति पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव | #NayaSaberaNetwork
- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता : डॉ. अभय प्रताप
क्षमा सिंह @ नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। राज मूर्ति पब्लिक स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) टिकारी शेरवां का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महामारी के बाद अब लोगों की खुशियां वापस आने लगी है। इस सिलसिले में यह वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया था। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ. अभय प्रताप सिंह (एम.एस आर्थो) एसआरएस हॉस्पिटल जौनपुर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिश्रम से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। भारत युवाओं का देश है। आप लोग हमारे देश के भविष्य हैं जो आगे चलकर अपने देश की पहचान बनकर उसे एक नई दिशा प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह विद्यालय संस्कारों के संवर्धन का मंच है, जो विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा भारतीय संस्कृति व देश प्रेम की प्रेरणा देती है और कला, संगीत, नृत्य, रंगोली, साहित्य व नाटक इत्यादि कार्यक्रमों द्वारा भारत की संस्कृति के संवर्धन के लिए प्रयासरत रहती है।
- मनुष्य को महान बनाता है शिक्षा : लल्लन उपाध्याय
- देश का नाम विश्व फलक पर ले जाएंगे होनहार : कौशलेंद्र विक्रम सिंह
डायरेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है अगर बच्चे शिक्षित होंगे तो देश शिक्षित होगा और विकास करेगा। ये होनहार होकर कल देश का नाम विश्व के फलक पर सजायेंगे।
- बच्चों के उज्जवल भविष्य से ही देश का निर्माण : अमरजीत मिश्रा
मुख्य अतिथि समेत सभी का स्वागत सत्येंद्र विक्रम सिंह, दीपेंद्र विक्रम सिंह ने किया। कार्यक्रम में पढ़ाई में प्रत्येक कक्षा (पीजी से 8 तक) में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आए विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। बच्चों के डांस, गीत, ड्रामा आदि की प्रस्तुति ने अतिथियों का मनमोह लिया। संचालन अंग्रेजी शिक्षक अशोक सिंह ने किया। अंत में मैनेजर राज मूर्ति सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
No comments