हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा, लहराया पार्टी का झंडा
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर भारत माता की जय एव बन्दे मातरम के उदघोष के साथ भाजपा का झंडा फहराया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी एवं राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कार्यालय से होते हुये खरका कालोनी में स्थित दीन दयाल पार्क पहुँचकर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद शोभायात्रा खरका चौराहे पर पहुँची जहाँ पर महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण किये उसके उपरांत शोभा यात्रा अंबेडकर चौराहा पर पहुंचकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद शोभायात्रा कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ी, कलेक्ट्रेट पहुंचकर विकास भवन में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके उपरांत शहीद स्थल पर माल्यार्पण किया उसके उपरांत शोभा यात्रा भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पहुंची, जहां पर पहले से लगे एलईडी पर प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के उदबोधन को सुना। पीएम मोदी ने अपने उदबोधन में कहा कि हम देश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं सबका साथ, सबका विकास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। परिवारवादियों ने देश को आगे नहीं बढ़ने दिया परिवारवादी दल लोकतंत्र की बड़ी दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन आसान बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि तीन-चार पीढि़यों ने खुद को खपाकर भाजपा को यशस्वी पार्टी बनाया है। अंत मे जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये हुए कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र सिंह, सुशील उपाध्याय, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंशु, जिला महामंत्री सुशील मिश्र, पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानियां, राकेश वर्मा, संदीप सरोज, जिला मंत्री राजू दादा, उमाशंकर सिंह, अभय राय, राज पटेल, अवधेश यादव, प्रमोद यादव, जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, धनन्जय सिंह, नीरज सिंह, आमोद सिंह, विपिन द्विवेदी, विनीत शुक्ला, सिद्दार्थ राय, रोहन सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, रागिनी सिंह, अनिल गुप्ता, दिव्यांशु सिंह, अजय सरोज, सुरेश धुरिया, मेराज हैदर, श्रीप्रकाश पांडेय बड़कऊ, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, सुशांत चौबे, संजीव गुप्ता, अवनीश यादव, बटे·ार सिंह, मनीष त्रिपाठी, विनय सिंह, जितेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, ब्राह्मेश शुक्ला, राहुल दुबे, रविकांत सिंह, घनश्याम यादव, नीरज मौर्या, उर्वशी सिंह, निकिता मौर्या सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा उत्तरी मंडल द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस कैम्प कार्यालय नगर उपाध्यक्ष सारिका सोनी के आवास पर धूमधाम से मनाया गया। जिसमे पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण जनजागरण माइक्रो डोनेशन अभियान का शुभारंभ किया गया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विचार टी वी के माध्यम से सुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने किया। संचालन महामंत्री विकास पंडा ने किया। आभार महामंत्री इमरान भाई ने किया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में सभासद सविता मौर्य ने बंदेमातरम गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को मुंबई अधिवेशन में भाजपा का स्थापना अटल आडवाणी ने किया था। जो दल दो सांसदों से शुरु होकर आज 402 सांसदों के साथ सबसे बड़े दल के साथ उभरी 301 सांसद लोकसभा में है। 101 सांसद राज्यसभा में है इसी के साथ आज भाजपा वि·ा की सबसे बड़ी पार्टी बन गई हैं और हिंदुस्तान के सबसे ज्यादा प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं और जो कांग्रेस भाजपा के गठन पर हंस रही थी आज वो कांग्रेस समाप्ति की ओर हैं। नगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा निस्वार्थ कार्यकर्ताओं वाली पार्टी भाजपा हैं यहां सब कार्यकर्ता सबसे पहले देशहित राष्ट्रहित देखते हैं आज अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर सेवा ही संगठन के मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाली करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी भाजपा बन गई। इस मौके पर सहंशाह हुसैन रिजवी, मनीष सोनकर, सभासद संतोष मौर्य, विष्णु गुप्ता, ऋषभ राज साहू,यशवंत साहू, राघवेंद्र दत्त दुबे, हीरालाल, सचिन सोनी, सुनील अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जलालपुर संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार के दिन स्थानीय कस्बे में मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मथुरा सिंह सभागार प्रांगण में एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वजारोहण किया। इसके बाद भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उसके बाद तय रूट पर झंडा यात्रा निकाली गयी। यात्रा के दौरान उत्साही कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों से वातावरण भाजपा मय बना दिया। ततपश्चात सभागार पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का कार्यकर्ताओं के नाम सम्बोधन सुना एवं माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत पार्टी फंड में यथोचित राशि दान किया। उपस्थित पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने पार्टी के महापुरु षों के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जटाशंकर सिंह, राजबहादुर दुबे, अरविंद दुबे, सत्यनारायण मौर्या, राजकुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह मिंटू, उदयप्रताप सिंह, अजय सिंह, सुशील निषाद, संजय सिंह, विनोद सिंह, विपिन सिंह, उमानाथ नागर, भैयालाल सरोज, अनिल सिंह, श्रीनिवास राय, सुगम सिंह, विशाल गुप्ता, विवेक सिंह, जितेंद्र मौर्या, पुरु षोत्तम वि·ाकर्मा, हंसराज राजभर व समस्त मण्डल कार्यसमिति सदस्य के आलावा अनेकों लोग उपस्थित रहे। मडि़याहूँ संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की सुबह पूरे नगर में हाथों में भाजपा का झंडा लेकर नारा लगाते हुए शोभायात्रा निकाली। नगर के रामजानकी मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण सुना गया। अंत में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से छोटे लाल जायसवाल, राजेश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह,पप्पू सिंह, मनोज चौरसिया, डॉक्टर परमजीत सिंह ,दिलीप जायसवाल, डॉ अरु ण कुमार मिश्रा, अजय श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
No comments