मड़ियाहूं विधानसभा : जमानत भी नहीं बचा पाए मड़ियाहूं से VIP प्रत्याशी, 'धरती पकड़' अशोक सिंह, उनसे दोगुना NOTA दबा | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा से VIP पार्टी के प्रत्याशी, 'धरती पकड़' अशोक सिंह को इस चुनाव में 671 वोट मिले। उनसे दोगुना लोगों ने NOTA दबाया। वह इस चुनाव में अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। अब देखना है कि वह आगामी कौन सा चुनाव लड़ते हैं। गौरतलब हो कि वह मुंबई से यूपी तक चुनाव लड़ने और जमानत जब्त कराने का रिकार्ड बनाने में जुटे सिंह साल 2009 में मुंबई की उत्तर-पूर्व व 2014 में उत्तर मुंबई सीट से बसपा उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। अशोक को चुनाव लड़ने की ऐसी लत लगी कि अब वे मुंबई छोड़ यूपी के हर आम चुनाव में उतर जाते हैं किसी दल से टिकट मिला तो ठीक नहीं तो निर्दलीय चुनाव लड़ने का विकल्प संविधान ने दे ही रखा है। मुंबई के व्यवसायी अशोक सिंह पांचवी बार चुनाव मैदान में थे। इस बार वे यूपी के जौनपुर जिले की मड़ियाहूं विधानसभा सीट से बिहार में सक्रिय विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उम्मीदवार थे। बात दीगर है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जौनपुर सीट से उन्होंने किस्मत आजमाई पर नए 'धरती पकड़' अशोक सिंह को केवल 1187 वोट मिले थे। वे इसके पहले यूपी की रामपुर खास विधानसभा सीट से भी चुनाव हार चुके हैं। सिंह को उम्मीद है एक न एक दिन वे जरूर सांसद-विधायक बनेंगे। एमपी-एमएलए नहीं भी बन पाए तो कम से कम चुनाव लड़ने और हराने का रिकार्ड तो बना ही लेंगे।'
Round - 29
DR R.K. PATEL Apna Dal (S) 75818
SUSHMA PATEL SP 73967
ANAND DUBEY BSP 32643
RAMDHARI PAL RSP 1632
NIHARIKA GAUTAM BDP 1440
NOTA 1431
MEERA PANDEY INC 1370
ACHCHEY LAL AAP 923
SUSHIL KUMAR PATEL JDU 778
SANTOSH KUMAR NISHAD Ind. 691
ATUL DUBEY BJP 681
ASHOK KUMAR VIP 671
SATESH KUMAR SHUKLA LP 446
---
No comments