वांछित महिला गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
बरसठी,जौनपुर। थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गाव की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला पर एक नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप था। पुलिस ने सोमवार को बरसठी से गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को भगाने पर बरसठी पुलिस दिसंबर माह में पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमे खुंदनपुर गाव की महिला रेखा देवी भी आरोपीत थी और तभी से महिला फरार चल रही थी। बरसठी बाजार के पास से मुखबिर की सूचना पर एसआई धर्मदेव रमाकांत यादव और महिला आरक्षी रागिनी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
No comments