नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा शहीद दिवस पर ओज कवियों द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में 23 मार्च 2022 को रात्रि 8:00 बजे से शहीद दिवस पर ओज कवियों द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। बता दे की 23 मार्च 1931 को देश के वीर जांबाज सिपाही सरदार भगत सिंह,सुखदेव एवं राजगुरु को अंग्रेजी सत्ता के जज जी सी हिल्टन ने 7 अक्टूबर 2030 के सजा अनुसार उन्हें फांसी दी गई थी। जिस फांसी की सजा अंग्रेजों ने सुनाई थी उस फांसी को मां के लालो ने हंसकर उसे चूमा और जय हिंद,वंदे मातरम का नारा लगाते हुए स्वयं हंसते हुए अपने गले में लगा लिया। शहीदों की स्मृति पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि वीर रस की कविताओं के साथ दिया गया। आमंत्रित साहित्यकारों में बस्तर छत्तीसगढ़ से गीतकार कवि बी एल सारस्वत बाबू बैरागी एवं रक्सा झांसी, उत्तर प्रदेश से गीतकार कवि पंकज कुमार खरे लेश मुख्य रूप से उपस्थित थे।मंच का भव्य संचालन संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने वीर रस की कविता,गीत,मुक्तक से की। आमंत्रित साहित्यकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों कविताओं से श्वेता साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध किया। अंत में दीप ने उपस्थित सभी साहित्यकारों श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए विशेष कार्यक्रम का समापन किया।
No comments