बरसठी के नवीन ने लोअर पीसीएस में पाई सफलता, बढाया मान | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के बबूरीगाव बेलौनाकला निवासी नवीन कुमार दुबे का लोअर पीसीएस में चयन हुआ है। नवीन की उपलब्धि पर क्षेत्रीय लोगो ने उन्हें बधाई दी है। बेलौनाकला गांव के अनिल दुबे के छोटे पुत्र नवीन कुमार दुबे का चयन लोअर पीसीएस 2019 में होने की ख़बर से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बाबत जानकारी देते हुए उनके परिवार के सदस्यों ने बताया की, नवीन दुबे ने प्राथमिक शिक्षा के बाद हाईस्कूल की पढ़ाई राजकुमारी इंटर कॉलेज मियाचक बरसठी से पूरी कर इंटरमीडिएट लखनऊ व नोएडा से बीटेक की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद वह कई वर्षों से दिल्ली मेट्रो में नौकरी कर रहे है इसी दौरान वे लोअर पीसीएस की तैयारी भी कर रहे थे। परिणाम घोषित होने पर परिवार सहित गांव व क्षेत्र के शुभचिंतको ने काफ़ी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके घर बधाई देने पहुचे है। नवीन कुमार दुबे के बड़े पिता संतराज दुबे पूर्व पोस्टमास्टर से सेवानिवृत्त है। चार भाइयों-बहनों में वे सबसे छोटे नवीन है। बचपन से ही पढ़ाई में होनहार नवीन अपनी सफलता का श्रेय अपने पारिवारिकजनों को दिया है।
No comments