गायक आशीष पाठक ने गोपी घाट पर राजनेताओं के ऊपर गाया होली गीत | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। पूर्वांचल के प्रख्यात गायक आशीष पाठक अमृत इन दिनों होली गीत में रमे हुए हैं। श्री पाठक ने एक कार्यक्रम में जौनपुर के गोपी घाट पर एक कार्यक्रम में अपने एक से एक गीत गाकर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। श्री पाठक के गीत हमके गढ़ा दा गहनवा पिया फागुन के आईल महिनवा.. जौनपुर में बरसे गुलाल लाल हरे हरे रंग के ..रंग बरसे भीगे चुनर वाली व प्रियंका जी चली बिगाड़ने बड़े-बड़ों का खेल लड़की हूं, लड़ सकती में बिगड़ गया सब खेल, जोगीरा सा रा रा रा, आदि का करके सबका मनोरंजन किया है। इस अवसर पर अमित तिवारी, हिंदू भगवा वाहिनी के अध्यक्ष रमेश सिंह, सिद्धिविनायक उपाध्याय, आनन्द तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, राजीव सिंह, सुधीर सिंह तमाम लोग मौजूद रहे।
Ad |
No comments