मांगों को लेकर विद्युत कर्मियों ने किया कार्य का बहिष्कार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मांगे मानी न गईं तो आगे होगा वृहद हड़ताल
जौनपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आवाह्न पर जिले मेंं विद्युत कर्मियों का दो दिवसयी कार्य बहिष्कार हड़ताल शुरू किया गया। इस मौके पर सभी विद्युत अधिकारियों ने दोपहर अपरान्ह तीन बजे से पांच बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर आगे की रणनीति तय की। गौरतलब हो कि विद्युत विभाग के कर्मचारी भी सरकार से अपनी मांगों को लेकर नाराज चल रहे हैं। उनकी मांगों के अनुसार निजीकरण हेतु जारी किए गए इलेक्ट्रीसिटी;अमेंडमेंटद्ध बिल और स्टैण्डर्ड बिडिंग डॉक्युमेंट के मसौदे को वापस लेते हुए निजीकरण की समस्त प्रक्रिया निरस्त की जाए साथ ही ग्रेटर नोएडा का निजीकरण व आगरा का फ्रेन्चाइजी करार रद्द किया जाए। इसके अलावा केरल के केएसईबी लिमिटेड की तरह उप्र में भी सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी लिमिटेड का गठन किया जाए। सभी बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू की जाए। तेलंगाना की तरह ऊर्जा निगमों में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए और नियमित पदों पर नियमित भर्ती की जाए। शांतिपूर्ण आन्दोलन के कारण प्राविधिक कर्मचारी संघ के सदस्यों की वेतन कटौती और अन्य दमनात्मक कदम वापस लिये जायें। सभी संवर्गों की वेतन विसंगतियों का निराकरण किया जाए और पूर्व की भाँति सभी संवर्गों को तीन पदोन्नित पद के समयबद्ध वेतनमान दिए जाएं। विरोध प्रदशर््ान की अध्यक्षता ई राम आधार और संचालन निखिलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर ई मनोज सिंह, जूई निर्भिक भारती, ई सीयाराम, संजय यादव, गिरीश यादव, सत्या उपाध्याय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये तथा धरना प्रर्दशन में ई गोपाल सिंह, ई रवीन्द्र पासवान, ई प्रभाकर, ई मनीजर प्रसाद, ई विरेन्द्र पाल, जूई आतिश यादव, संतोष, अभिषेक केशरवानी, काजी फैज अहमद, प्रभात पान्डेय, रंगीले, अ·ानी कुमार, संजय, विकास इत्यादि लोग मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त पूर्वांचल अध्यक्ष निखिलेश सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कारपोरेशन द्वारा उक्त मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगे वृहद स्तर पर विरोध प्रदशर््ान व कार्य बहिष्कार किया जायेगा।
No comments