भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू की युवाओं के बीच में है अधिक लोकप्रियता | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
बिना भेदभाव के विकास करने के कारण समाज के सभी वर्गों में है गहरी पैठ
परिवार से मिली राजनीतिक विरासत को सुरक्षित रखने में हैं कामयाब
हिम्मत बहादुर सिंह
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू युवाओं में अधिक लोकप्रिय हैं। हालांकि बिना भेदभाव के विकास कार्य करने के कारण समाज के सभी वर्गों में उनकी गहरी पैठ है। राजनीतिक पृष्ठभूमि रखने वाले भाजपा प्रत्याशी बड़े बुजुर्गों के बीच भी अपनी लोकप्रियता बरकरार रखे हुए हैं। सामान्य राजनीतिक जीवन जीने वाले प्रिंसू बगैर किसी तामझाम के लोगों के बीच उनका दु:ख दर्द बांटने पहुंच जाते हैं। अपने 6 साल के कार्यकाल में उन्होंने पूरे जिले के लोगों के बीच संबंध बनाए रखा है। जिले के युवा किसी भी कार्यक्रम में उनको बुलाते हैं तो वह बिना किसी लाग लपेट के वहां पहुंच जाते हैं। दादा और अपने पिता की राजनीतिक विरासत को वह बरकरार रखे हुए हैं। जनता से हमेशा भी संवाद बनाए रखते हैं। विकास कार्यों के अलावा अगर कभी किसी ने किसी मुसीबत में उनको याद किया होगा तो वे जरूर पहुंचे होंगे। बताते चलें कि एमएलसी के छह साल के कार्यकाल में जिस तरह से जनता का स्नेह और सम्मान मिला उससे यह साबित होता है कि उक्त प्रत्याशी की समाज के हर वर्ग में अच्छी खासी लोकप्रियता है। उनका कहना है कि जनता के हित को अपने राजनीतिक कार्यकाल में हमेशा सर्वोपरी समझा। जनता और मतदाताओं का जिस तरह से इस बार भी आर्शीवाद मिल रहा है वह हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। हलांकि वह पिछली बार एमएलसी का चुनाव बीएसपी के टिकट पर लडे़ थे और सदन में भी पहुंचे थे लेकिन बीच में ही वह बसपा से निकलकर अपना छह साल का कार्यकाल अच्छे ढंग से पूरा किया। मृदुल स्वभाव और अच्छा व्यवहार ही समाज मंे एक अलग पहचान है। पिछली बार एमएलसी के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सतीश सिंह थे और सपा प्रत्याशी लल्लन यादव थे लेकिन इस बार समीकरण अलग है। बृजेश सिंह प्रिंसू इस बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है और सपा प्रत्याशी डॉ.मनोज यादव से मुकाबला है। हलांकि एक निर्दल प्रत्याशी के रूप में जय प्रकाश भी ताल ठोंक रहे हैं।
No comments