अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
बरसठी,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरेठी गांव के एक अधेड़ व्यक्ति ने मंगलवार को घर से कुछ दूर आम के पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। काफी देर तक घर न पहंुचने पर परिजन परेशान होकर खोजबीन की तो घर से 100 मीटर दूर उसका शव आम के पेड़ में लटकता मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहंुच गई। परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार था। उक्त गांव निवासी 50 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद उर्फ कक्कन मंगलवार की सुबह सो कर उठे, रोज की भांति नित्यक्रिया के लिए चले गए। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया तो घर से 100 मीटर दूर गमछे से आम के पेड़ की डाल के सहारे फांसी लगा ली थी। मौके पर पहंुची पुलिस ने पंचनामा भरकर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया।
No comments