शाहगंज में साईकिल को पंचर किया एआईएमआईएम ने | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
शैलेंद्र यादव ललई की हार का कारण बनी पार्टी
जौनपुर। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद पार्टी ने सभी जिलो की समीक्षा शुरू कर दिया है। पूरी बहुमत मिलने के बाद भी बीजेपी उन जिलो पर विशेष ध्यान दे रही है जहां पर पार्टी की सीटे कम हुई है। भाजपा ने जिले को दो भाग में बांट दिया है, जौनपुर और मछलीशहर को जिला बनाया है। बीजेपी के अनुसार जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर, मल्हनी, बदलापुर, सदर और शाहगंज विधानसभा सीटें आती है। शाहगंज सीट पर कैसे विजयश्री मिली है यह आम जनता को भी बखूबी पता है। इस सीट पर साईकिल को पंचर ओबैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने किया, इस पार्टी के प्रत्याशी को इस सीट पर आठ हजार से अधिक मत मिला जिसके कारण सपा प्रत्याशी ललई यादव आठ सौ से कम वोटों से हार गये। 2017 चुनाव में जौनपुर सदर से बीजेपी के गिरीश चंद्र यादव जीते थे ,बदलापुर से रमेश मिश्रा विधायक बने थे, मुंगराबादशाहपुर सीट पर बीएसपी की सुषमा पटेल पहलीबार विधायक बनी थी, शाहगंज से सपा के ललई यादव चौथी बार विधायक बने थे। 2022 विधानसभा चुनाव में मुंगराबादशाहपुर सीट पर सपा प्रत्याशी पंकज पटेल विधायक चुने गये है, मल्हनी सीट पर पुन: सपा के लकी यादव जीते है, सदर सीट पर बीजेपी गिरीश यादव चुनाव विजयी हुए है जबकि शाहगंज से निषादराज पार्टी रमेश सिंह ने परचम लहराया है। मुंगराबादशाहपुर और मल्हनी सीट पुन: हार गये अब अपना ओहदा बचाने के लिए गठबंधन के प्रत्याशियों को अपने खाते में गिना रहे है। एक नेता ने बताया की भाजपा नेतृत्व ने जौनपुर को बहुत कुछ दिया जातिगत समीकरण से भी लोगो को अरजेस्ट किया गया पर उसका लाभ जनपद को नहीं मिला बल्कि नगर पालिका चुनाव विधानसभा, उपचुनाव, लोकसभा चुनाव, जिला पंचायत चुनाव के साथ साथ भाजपा अभी विधानसभा चुनाव में चार से घट कर दो सीट हो गई और पार्टी के जिम्मेदार लोगों ने भितरघात किया ,जिसका उदाहरण मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के साथ साथ कई विधानसभा क्षेत्र चुनाव में दिखाई दिया। जबकि चुनाव में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय गृहमंत्री केंद्रीय रक्षा मंत्री सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री प्रचार में आये। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश संगठन मंत्री सहित भाजपा प्रदेश के कई नेताओं का आगमन हुआ व कई नेता डेरा भी डाले रहे। अब फिर भी जौनपुर से लोगो को मंत्री पद मिलने की उम्मीद है देखे क्या होता है प्रदेश सरकार में मंत्री बनने की जिनकी चर्चा है उसमें एमएलसी विद्यासागर सोनकर शहर विधायक गिरीश चन्द यादव बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा का नाम चर्चा में है वही गठबंधन दल के दो विधायक भी जोर लगाए हुए हैं अपने पार्टी के कोटे से देखे जौनपुर को कुछ मिलता हैं की नहीं ये आने वाला समय बताएगा। वही भाजपा कार्यकर्ताओं में जिले के संगठन भी भंग होने की चर्चा जोरों पर है प्रदेश के भाजपा के एक बड़े नेता जिले में खराब प्रदशर््ान को लेकर अच्छे खासे नाराज बताये जा रहे हैं। मंत्री बनने के लिए व संगठन में बने रहने के लिए वे लोग अपने अपने आकाओं के चक्कर लगा रहे है।
No comments