बड़ौदा यूपी बैंक सेवानिवृत क्रमिक समिति की हुई बैठक | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
कर्नाटका से आए मुख्य अतिथि का हुआ स्वागत
कई महत्तवपूर्ण प्रस्ताव पारित,संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
जौनपुर। गुरूवार को बड़ौदा यूपी बैंक सेवानिवृत्त कार्मिक समिति की एक आम सभा नगर के एक होटल, कुत्तूपुर बाईपास पर यूपी स्टेट सेवा निर्मित क्रमिक फेडरेशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि गणेश हेगडे महामंत्री और विशिष्ट अतिथि कार्मिक सगुण शुक्ला, अध्यक्ष महेंद्र सिंह यूपी स्टेट बैंक फेडरेशन के अध्यक्ष एलके सिंह, मंत्री शिवकरन द्विवेदी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत, माल्यार्पण व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से डीके वि·ाकर्मा, हरिमंगल मिश्र, अशोक शर्मा, अजय श्रीवास्तव, बजरंगी चौहान ने हिस्सा लिया। शगुन शुक्ला के सेवानिर्वित उपरांत प्रथम जौनपुर आगमन पर उन्हें अलग से स्मृति देकर सम्मानित किया गया। गणेश हेगड़े ने ग्रामीण बैंक कर्मियों के पेंशन तथा लम्बित पद के अद्यतन स्थिति के बारे में विस्तृत रूप से बताया और संगठनात्मक पहलुओं पर चर्चा किया। श्री शुक्ल ने बैंकिंग परिवेश में हो रहे परिवर्तन के बारे में चर्चा करते हुए मैनपॉवर प्लैनिंग और समस्त मांगों पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने चार्ट टाइम बैंकर्स और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को समस्याओं के बारे में भी बताया। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित एक्ट में संशोधन पर विरोध किया और बैंक कर्मियों से एकजुट होकर संघर्ष का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि संगठन हर स्तर पर संघर्ष कर रहा है। संचालन मिलन कुमार चतुर्वेदी ने किया सभा में आए अतिथियों और 31 जिलों के प्रतिनिधियों का स्वागत शकील अहमद ने किया और धन्यवाद ज्ञापित वीएसएन सिंह ने किया। दूसरे सत्र में समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सभी नए पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आवाहन किया।
No comments