धारदार हथियार से प्रहार करके युवक को उतारा मौत के घाट | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
खेत में चारा काटने को लेकर हुआ था विवाद
महराजगंज,जौनपुर। खेत में चारा काटने गए युवक की चाकू सरिया से गोद कर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी राहुल सिंह उर्फ डब्लू शुक्रवार को खेत में चारा काटने गया था। इसी दौरान डीजे बजा रहे युवकों ने सरिया लाठी व चाकू के वार से उसकी हत्या कर दी। हालांकि हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। इस मामले में पुरानी रंजिश भी बताई जा रही हैं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महराजगंज रमेश कुमार मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। राहुल सिंह की मौत के बाद पत्नी कंचन सिंह, व पुत्र ऋषभ (12 वर्ष) हर्षित (8 वर्ष) पूरी तरह से बेसहारा हो गए हैं। इनकी सिर से पति व पिता का साया उठ गया है। कंचन कंचन रोते- रोते बेसुध हो जा रही है। जबकि पुत्रों की सूनी आंखें अपने पिता को ढूंढ रहे है। सांत्वना देने पहुंचे वालों की आंखें भी नम हो जा रही हैं। मौके पर एसओ महराजगंज सुजानगंज क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह मौके पर मौजूद हैं। शव करे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि उक्त गांव के 5 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। हलांकि अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
No comments