डाक कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
तालाबंदी से कार्य रहा प्रभावित, उपभोक्ता मायूस होकर लौटे
जौनपुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के सभी डाक कर्मी सोमवार को कार्यालय पर तालाबंदी कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर पहुंचकर नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन भी किया। संघ की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में भी डाक सेवाएं प्रभावित रहीं। इस संबंध में ग्रामीण डाक सेवक संघ के सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि उनके कर्मचारियों के सामने अब करो या मरो जैसी स्थिति पैदा हो गई है क्योंकि उनकी पूर्व की मांगों पर सहमति के बाद भी सरकार उसे लागू करने में न सिर्फ टालमटोल कर रही है बल्कि सरकार द्वारा कर्मचारियों का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को वालंटियर रिटायरमेंट के लिए एक तरफ जहां मजबूर किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों की छंटनी भी जोर शोर से की जा रही है। एनसीपी पर सरकार लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है और प्रतिदिन नये नये अवैज्ञानिक टारगेट व सेवाएं देने के लिए कर्मचारियों को बाध्य करते हुए श्रम कानून की धज्जियां उड़ार्इं जा रही हैं। ऐसे में कर्मचारियों के पास संघर्ष के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। उन्होंनें कर्मचारियों से आह्वाहन किया कि हड़ताल में शत प्रतिशत भागीदारी करते हुए आर पार की लड़ाई करने को तैयार हो जायें। धरने को संबोधित करते हुए सैयद फैजान आब्दी ने सरकार की नीतियों पर आक्रोश जताते हुए कहा कि सरकार मजदूरों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। सरकार के इस रवैये से डाक कर्मियों के सामने अनेकों समस्याएं आ रहीं हैं। कहा कि किसी को जबरदस्ती रिटॉयर करना उसके अधिकारों का हनन होता है और सरकार इसमें भी पीछे नहीं है। सरकार ने अगर पहले ही कर्मचारियों की मांगें मानी होती तो आज हड़ताल और तालाबंदी की जरूरत ही नहीं पड़ती। अगर सरकार ने कर्मियों के हितों क ो ध्यान में रखते हुए उनक ी मांगों को नहीं माना तो आने वाले समय में और जोरदार प्रदर्शन व लंबा हड़ताल किया जायेगा। इस मौके पर हरिशंकर यादव,सुशील वर्मा, विकास, ऋषिकेश चौहान, हीरालाल यादव, नूरजहां फातमा, सतीश सिंह, श्रवण कुमार मिश्रा, अमरनाथ रजक, आनंद कुमार शुक्ला, संजय कुमार यादव, निर्मला देवी, बृजेश कनौजिया, अमरनाथ पाल, विमल कुमार, पूजा गुप्ता, शकील अहमद, सतीश सिंह, जितेंद्र दूबे,अमलदार यादव, सीमा, छोटेलाल यादव, महेंद्र यादव सहित अन्य डाक कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे।
No comments