दुष्कर्म में वांछित अभियुक्त समेत दो गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
सुइथाकला,जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व मेंअपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सरपतहां पुलिस को कामयाबी मिली है। मुकदमें में वांञ्छित अभियुक्त के सम्बन्ध में जरिए मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह व हेडकांस्टेबल विजय सिंह आरक्षी अखिलेश मौर्य के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे क्षेत्र के अतरौड़ा गांव निवासी अभियुक्त अनिरु द्ध कुमार पुत्र राम स्वरूप को गिरफ्तार कर लिया,वहीं उपनिरीक्षक धुरेन्धर प्रसाद मय हमराह द्वारा थाना क्षेत्र के भिवरहां गांव निवासी दीपक कुमार राणा पुत्र सुग्रीव को 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
No comments