विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2 से 30 अप्रैल तक | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
दस्तक अभियान 15 से 30 अप्रैल तक चलाया जायेगा
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला के द्वारा कलेक्ट्रट सभागार में गुरूवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा की पूर्व में जहाँ पर डेंगू के मरीज आये है उन जगहों पर विशेष ध्यान दिया जाए। अप्रैल में संचालित किए जाने वाले दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक मकान पर क्षय रोग के संभावित मरीजो के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करेगी और एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर सूचना उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस अभियान के जरिए बुखार, खांसी, क्षय रोगियों, कुपोषित बच्चों की सूची भी तैयार की जाएगी। जनपद में इस अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को अभियान का नोडल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान संबंधित विभाग आपसी सहयोग के माध्यम से दिए गए। दायित्वों का निर्वहन करते हुए साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। इसमें मुख्य रूप से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज / ग्राम्य विकास, पशु पालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण/समाज कल्याण, कृषि एवं सिंचाई, तथा सूचना विभाग शामिल हैं। इन विभागों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह संचारी रोगों की रोकथाम में मदद करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह एवं जिला मलेरिया अधिकारी वीपी सिंह सहित समस्त एमओआईसी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
No comments