भाजपा में चलता है सिर्फ राष्ट्रवाद: स्वतंत्रदेव सिंह | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
सपा, बसपा का काम केवल गरीबों का खून चूसना
प्रदेश अध्यक्ष ने सरैया गांव में चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धिया गिनाई
बूथ अध्यक्षों की बैठक ली, चौकियां धाम में टेका मत्था
जौनपुर। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल फूंकते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सरैया ग्राम में ग्राम चौपाल लगाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनायी। इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्षों की बैठक भी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब से मोदी की सरकार बनी है तब देश का विकास हो रहा है। अयोध्या में राम मंदिर जो बन रहा है वह मोदी की ही देन है, मोदी ने गरीबों को लाखों मकानों बनाये लेकिन अपने परिवार के मकान नहीं बनवाये, देश मंे मोदी और योगी जैसे लोग कभी विरले ही जन्म लेते है। सपा, बसपा का काम ही है गरीबांे का खून चूसना। भाजपा में न तो जातिवाद है और न ही परिवार वाद है। भाजपा में सिर्फ राष्ट्रवाद चलता है। उन्होंने महिलाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि आप कुछ करो या ना करो लेकिन अपने बेटे को शिक्षित करो क्यांेकि बेटा और बेटी शिक्षित होगा तो देश विकास करेगा। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने चौकियां धाम में मत्था टेका। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने की और कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने की। इस मौके पर मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल, विधायक गण रमेश चन्द्र मिश्रा, हरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश चौधरी, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, रामसूरत बिन्द, अशोक मौर्या, अजय सिंह, मेहीलाल गौतम, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज दुबे, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानियां, संतोष सिंह, किरण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
No comments