शिवाजी की गौरव गाथा भारतीयों के लिए प्रेरणा–वंदना पाटिल | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
भायंदर: छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन उनकी शौर्य गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है। भायंदर पूर्व में अयोजित छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह में बोलते हुए महिला व बाल कल्याण समिति सदस्य शिवसेना नगरसेविका वंदना विकास पाटिल ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अपने शौर्य, पराक्रम और कुशल युद्धनीति के चलते मुगल साम्राज्य के छक्के छुड़ा देने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायक है। इस अवसर पर उपस्थित विकास पाटील ,स्वराज पाटिल ने भी शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वंदन किया।
No comments