सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बूथ सम्पर्क अभियान के तहत आज जिले के अधिकतर बूथों पर सम्पर्क व संवाद के जरिए प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा के नेता ने जनसम्पर्क किया, पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व निर्णयों के साथ दो दिवसीय बूथ सम्पर्क अभियान के तहत लोक दरबार में भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे। इसके अंर्तगत आज सूक्खीपुर में पूर्व प्रदेश महामंत्री एव विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने बूथ पर जाकर घर घर सम्पर्क किया और केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के उपलब्धियों को जन जन को बताये। उनके साथ मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानियां, सुरेश गुप्ता विकाश शर्मा रामसूरत मौर्य आदि उपस्थित रहे।
No comments