नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के कोतवाली चौराहा पर विश्व कैंसर दिवस पर जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष गौरव सेठ की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर निवर्तमान मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ ने लोगों से तम्बाकू से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कर्क रोग के कारण हर मिनट 17 लोग अपनी जान खो देते हैं। पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि मुख कैंसर का मुख्य कारण दोहरा है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश जायसवाल, कोषाध्यक्ष भरत सेठ, अमन कुरैशी, आकाश केसरवानी, चंदन सिंह, क्षितिज द्विवेदी, शाश्वत सिंह, हशम अब्बास आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व आभार सचिव विशाल तिवारी ने व्यक्त किया।
 |
Ad
|
 |
Ad
|
 |
Ad
|
No comments