मिशन शक्ति को लेकर गोष्ठी का हुआ आयोजन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति, विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के सभागार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए अधिशासी अधिकारी दिनेश यादव ने उपस्थित महिलाओं को शारीरिक विभिन्नताओं, लिंग भेद, मलिन बस्तियों में किशोरियों के साथ अपमानजनक भाषा की पहचान करना, उससे उपजी हिंसा, लैंगिक हिंसा व दुष्प्रभाव, बढ़ते मनोरोग के संबंध में जानकारी दी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक सिलतू राम ने महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने, अच्छा बुरा स्पर्श समझना, कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार पर पुलिस एवं कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
No comments