अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा की बैठक सम्पन्न | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जिलाध्यक्ष नियुक्त किये गये संजय श्रीमाली
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। नगर क्षेत्र के शाही पुल के बगल स्थित गोपी घाट पर अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा जौनपुर इकाई की बैठक संपन्न हुई जहां संजय श्रीमाली को जिलाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल श्रीमाली, जिला सचिव शंकर लाल श्रीमाली, संजय श्रीमाली, चंदन श्रीमाली, राजू श्रीमाली, शंकर लाल श्रीमाली, बदलापुर तहसील अध्यक्ष बबलू श्रीमाली, मछलीशहर तहसील अध्यक्ष शुभम श्रीमाली, केराकत तहसील अध्यक्ष बेचू राम श्रीमाली, शाहगंज तहसील अध्यक्ष महातिम श्रीमाली, सदर नगर अध्यक्ष रवि श्रीमाली, मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीमाली नियुक्त किया गया। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का काशी प्रांत अध्यक्ष छोटे लाल श्रीमाली ने बधाई दिया तो वहीं उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण श्रीमाली प्रदेश कोषाध्यक्ष, रवि श्रीमाली मंडल उपाध्यक्ष, राज श्रीमाली प्रदेश मीडिया प्रभारी, आशीष श्रीमाली, विकास पंडा जिला महामंत्री, बबलू पंचम श्रीमाली प्रचार मंत्री, गौरी शंकर माली, जय नारायण पंडा श्रीमाली समेत सैकड़ों स्वजातीय बन्धु मौजूद रहे।
No comments