कुश्ती प्रतियोगिता में गौतम का हुआ चयन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
चंदवक,जौनपुर।क्षेत्र के हरधन गांव निवासी पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय में क्लर्क पद पर कार्यरत गौतम यादव का पंजाब प्रांत के जालंधर में 20-21 फरवरी 2021 को आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनिशप कुश्ती प्रतियोगिता में 55 केजी ग्रीको रोमन भार वर्ग में चयन हुआ है। जिसके कारण शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।इससे पहले गौतम आल इंडिया रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता 2017 में रजक पदक,2018 में गोल्ड मेडल,2019 में सिल्वर मेडल व राष्ट्रीय चैंपियनिशप में कांस्य पदक जीत चुके हैं।गौतम ने बताया कि सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनिशप कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य है जिसके लिए एक महीने से आल इंडिया रेलवे कैम्प किशनगंज दिल्ली के अखाड़े में प्रैक्टिस कर रहा हूं। उसके चयन पर माता पिता व शुभ चिंतकों ने सफलता की कामना की है।
No comments