महायज्ञ के पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
कलश और नारी दोनों शक्ति का प्रतीक
खुटहन, जौनपुर। धिरौली नानकार गांव में हरिलोक चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित पांच दिवसीय विश्व कल्याणार्थम श्रीनारायण महायज्ञ के प्रारंभ से पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 108 कन्याओ ने सिर पर पवित्र कलश रख पूरे गाँव का भ्रमण किया। यज्ञ स्थल पर यात्रा का समापन किया गया।
यज्ञाचार्य पंडित वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया। उन्होंने नारी और कलश दोनों को शक्ति का स्वरूप बताया। दोनों शक्तियों के दर्शन मात्र से मानव के तमाम पाप नष्ट हो जाते है। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि कलश यात्रा में शामिल होने से कई तीर्थो के बराबर फल मिलता है। यात्रा में अपने मन को एकाग्र कर परमपिता का स्मरण करते रहना चाहिए। इससे आपके सभी मनोरथ पूर्ण होते है। इस मौके पर सीमा देवी, साक्षी, श्रेया, अंशिका, गोल्डी, प्रिया, जयंत्री, लवकुश मौर्या, दिने, आशीष आदि यात्रा में सामिल रहे। आयोजक मुख्य यजमान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 सूर्यभान यादव ने आगन्तुकों का स्वागत व आभार प्रकट किया।
No comments