नया सबेरा नेटवर्क
हैदराबाद। हैदराबाद की रहने वाली निकिता बिड़ला ने आल इंडिया सीएस परीक्षा में 19वीं रैंक लाकर राज्य का नाम रोशन किया है। आल इंडिया स्तर पर इस परीक्षा का आयोजन इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेक्रेट्रीज मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा किया जाता है। सीएस की परीक्षा में भारी संख्या में परीक्षार्थी भाग लेते हैं। परिजनों के अनुसार निकिता शुरु से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। उनकी माता बविता एवं पिता धर्मेंद्र बिड़ला शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और मौजूदा समय में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|
No comments