मधुमक्खियों के हमले में महिला सहित तीन घायल | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। रामापुर गांव में मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले से खेत में काम कर रही व दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार स्थानीय एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। मधुमक्खियों का झुंड आकाश में उड़ता जा रहा था। खेत में काम कर रहे सगे भाई महेंद्र यादव एवं राजेंद्र यादव के ऊपर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया।
दोनों भाई खेत से घर की तरफ भाग रहे थे। तभी गांव की महिला जगनी पाल सामने आगयीं। मधुमक्खियों ने उनके ऊपर भी हमला बोल दिया। तीनो बस्ती की
तरफ भागने लगे। इसके बाद भी मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। जगनी देवी तो एक घर में भागकर खुद को बचा ली। इधर दोनों भाई भागते भागते अपनी जान बचाने के लिए गांव के पास एक तालाब में छलांग लगा दी। इसके बाद भी मधुमक्खियां ने पीछा नहीं छोड़ा। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। मधुमक्खियों का झुंड देखकर वे लोग भी दहशत में आ गये। ग्रामीणों ने धान का पुवाला जरा कर धुआँ किया तो मधुमक्खियां भाग गयीं। तब जाकर उनकी जान बच सकी। तीनो का उपचार शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है।
No comments