नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिये धन संग्रह अभियान में विभिन्न व्यवसायियों ने साढ़े तीन लाख रूपये दिये। मंगलवार को धन संग्रह अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व नगर अभियान समिति सदस्य प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने प्रमुख व्यवसाई पापुलर रोलिंग मिल के प्रोप्राइटर धर्मपाल जायसवाल ने एक लाख एक हजार, मनोज जायसवाल 51 हजार, छेदी राम 51 हजार, डा. सुधाकर मिश्रा 51 हजार, राम अवतार अग्रहरि 21 हजार, सोनू मोनू अग्रहरि 11 हजार, गजानंद गिडवानी 11 हजार, उमेश जायसवाल 11 हजार व श्रीष मोदनवाल ने 21 हजार सहित अन्य व्यापारियों ने साढ़े तीन लाख रूपये की धनराशि चेक के माध्यम से प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिये दिया है। इस अवसर पर ईशान, राम चिंता हरण, सुनील अग्रहरि, देवी प्रसाद चौरसिया, भूपेंद्र सिंह, सुनील तिवारी आदि उपस्थित रहे।
 |
Ad
|
 | Ad
|
|
 |
Ad
|
No comments