विलय करने वाले तथाकथित असंवैधानिक है गुट: डा. सुभाष | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
प्रधानाचार्य परिषद के विलय की खबर भ्रामक
शुक्ला गुट मान्यता प्राप्त संगठन में अधितर प्रधानचार्य रखते हैं विश्वास
जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जौनपुर के अध्यक्ष डॉ.सुभाष चन्द्र सिंह ने कहा कि तथाकथित दूसरे गुट के प्रधानचार्य परिषद के पदाधिकारीगण भ्रामक प्रचार कर रहे है की प्रधानचार्य परिषद जौनपुर में विलय होकर एक गुट बन गया है,जो सफेद झूठ है। मैं उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड शुक्ला गुट में जब वि·ाास रखता हूँ तथा मेरे जनपद के सभी संस्था के प्रधानचार्य-गण संघ में नियमित रूप से क्रियान्वयन करते रहे है। येनकेन कुछ लोग जिनका संगठन से लेना देना नहीं है वो भ्रामक प्रचार कर रहे है। संगठन के सभी प्रधानचार्य-गण अफवाहों से दृभ्रमित न हो। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डा. सुभाष सिंह ने कहा कि तथाकथित अमान्य असंवैधानिक गुट ( दूसरे गुट) वरिष्ठ संस्था प्रधानगण को गुमराह करते हुए सफेद झूठ का ढिढोरा पीटते हुए समाचार पत्रों में दिया। वह बेबुनियाद वं अमान्य असंवैधानिक है। सभी प्रधानगणों ने दूरभाष पर शुक्ला गुट में अपना विश्वास जताते हुए समर्थन दिया है। समर्थन देने वालों में प्रधानाचार्य डा. ओम प्रकाश शाही अशोक कुमार इंटर कालेज हरसपुर, डा. राकेश कुमार सिंह प्रधानाचार्य इंटर कालेज बीबीपुर शामिल हैं। सभी ने बीआरपी इंटर कालेज बीआरपी में जिलाध्यक्ष डा. सुभाष सिंह की मौजूदगी में शुक्ला गुट में अपना समर्थन दिया। यह संस्था रजिस्टर्ड मान्यता हैं।
No comments