नया सबेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। विकास खंड सिरकोनी अन्तर्गत गद्दीपुर गांव में रविवार को सोशल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष मिश्रा द्वारा निःशुल्क लगभग 3 सौ कंबल एवं लंच पैकेट वितरित किया गया। इसके साथ एक सभा का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ कंबल वितरण करते हुए कहा कि समाज में कुछ ही लोग यह कार्य कर पाते हैं। गरीब व असहाय व्यक्ति को कंबल एवं लंच पैकेट बांटना बहुत पुनीत कार्य है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती हमेशा सर्वसमाज को साथ लेकर चली। इस समय प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ ने किया। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती, संतोष मिश्रा, शैलेश मिश्रा, राजवंत मिश्र, नरेन्द्र प्रसाद मिश्र, सत्येन्द्र प्रसाद मिश्र, राधेमोहन मिश्र आदि लोग रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक संतोष मिश्र ने आये हुए व्यक्तियों का आभार प्रकट किया।
 |
Ad
|
 |
Ad
|
 |
Ad |
No comments