नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में बांट तथा माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक ज्योत्सना श्रीवास्तव से मिला जहां व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नवंबर में कुछ नए नियम लागू करने के परिपेक्ष में संपूर्ण जानकारी मांगी गयी। नगर में रजिस्ट्रेशन को लेकर जो समस्या है, उसको अविलंब दूर किया जाय। वरिष्ठ निरीक्षक ज्योत्सना श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे प्रदेश में बांट तथा माप विभाग को नवंबर माह से कुछ नए आदेश जारी किए गए हैं जिनको मार्च तक पूरे जनपद में संपूर्ण रूप से लागू करना है। नगर अध्यक्ष राधेरमणजायसवाल ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारी बहुत परेशान हैं। इस समय नियमों में परिवर्तन कर व्यापारियों को परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। नए नियम में कई खामियां हैं जिसे दूर करने की जरूरत है। इसके लिए जिलाधिकारी से भी मिला जाएगा। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री तक समस्याओं को पहुंचाया जाएगा। जिला महामंत्री रामकुमार साहू और अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निवारण करना व्यापार मंडल का कार्य होता है। प्रतिनिधिमंडल में नगर महामंत्री उत्तरी आनंद साहू, बर्तन व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शैलेश गुप्त, कोषाध्यक्ष रामजी, अनाज व्यापार संघ के महामंत्री योगेश साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, दिनेश श्रीवास्तव, कैलाश गुप्ता सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad |
No comments