नया सबेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर के सराय मोहल्ले में स्थित नेता सुभाष चन्द्र बोस के प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवकों द्वारा मकर संक्रांति का पर्व राम विलास की अध्यक्षता में सामाजिक समरस्ता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान सबसे पहले स्वयंसेवकों ने परमपूज्य डा. हेडगेवार व माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रचारक ओम प्रकाश ने स्वयंसेवकों को वौद्धिक ज्ञान देते हुए कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान नगर प्रचारक अतुल जी, अरविंद कुमार, विमल मौर्य, कमल मौर्य, विनोद, राजेश गुप्ता, राजकुमार पटवा, रवि पटवा, शीतला प्रसाद, पंकज, हरिओम गुप्ता, सन्तोष जायसवाल, मण्डलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, विष्णु सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad |
No comments