गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
65 बच्चों को दिया गया स्वेटर
बदलापुर जौनपुर। श्रीरामजानकी इंटर कालेज सरोखनपुर में अध्ययनरत कक्षा 8तक की 50 बालिकाओं में श्रीरामे·ार महादेव मंदिर ट्रस्ट के अनुयायियों द्वारा ऊनी वस्त्र वितरण किया गया।इस अवसर पर अशोक सिंह वरिष्ठ नेता भाजपा रामकुमार यादव पुजारी अरविन्द तिवारी आचार्य सिपाही श्यामसुंदर तिवारी रामबदन सिंह आदि ट्रस्ट के अनुयायी मौजूद थे इसके पूर्व विघालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार दूबे राष्ट्र घ्वज फहराया और राष्ट्र गान किया। इसी क्रम में नगर पंचायत बदलापुर कार्यालय पर ड़ा महेन्द्र कुमार नै राष्ट्र ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान किया और अपने विचार दिये बाद में सभी आगंतुकों सहित सभासदों कर्मचारियों क्षेत्रीय जनो में मिष्ठान वितरण किया। क्षेत्र के हर सभी सरकारी अद्र्ध सरकारी संस्थानों में राष्ट्र ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान किया गया। श्री समरथ्थी राजाराम दिव्यांग बालिका शिक्षण संस्थान कुशहा घनश्यामपुर में गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र समारोह के मुख्य अतिथि राय हरिश्चन्द्र सिंह (उद्योगपति प्रमुख समाजसेवी गजधारपुर एवं राजेश जे. सिंह उत्तर प्रदेश महामंत्री मोदी अगेन पी एम)के सौजन्य से 65 बच्चों को ड्रेस स्वेटर तथा आर पी सिंह जी राष्ट्रीय अध्यक अखंड भारतीय राजपुताना संघ महराजगंज के द्वारा कापी पेंसिल आदि वितरित किया गया। तथा विद्यालय 54 बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने स्वागत अभिभाषण दिया प्रमोद तिवारी ने विद्यालय मे पधारे सभीआगंतुकों का आभार ज्ञापन किया गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर रामकीर्ति दुबे नंदकुमार तिवारी ,बजरंगी यादव,दिलीप गुप्ता,धर्मेन्द्र सिंह,शम्भुनाथ मिश्र गोरखनाथ गुप्ता चंचल सिंह ,वरु ण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अमर सिंह ने किया।
No comments