भारत विकास परिषद ने जरूरतमंदों में वितरित किया कंबल | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
चौकियां धाम, जौनपुर। चौकियां धाम क्षेत्र के महगूपुर में भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर के अध्यक्ष अतुल जायसवाल के नेतृत्व में 50 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि इस ठंड के मौसम में असहायों एवं जरूरतमंदों की सेवा करना हमारा लक्ष्य है। संस्था द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया जा रहा है। रविवार को महगूपुर, चम्बलतारा सहित अन्य जगहों पर कंबल का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य हमारे द्वारा लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अवधेश गिरि, पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, विक्रम गुप्त, नीरज श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, सतेन्द्र अग्रहरि, दिलीप जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments