मड़ियाहूॅं में किसान गोष्ठी का आयोजन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मडि़याहूँ, जौनपुर। विकासखंड मड़ियाहूॅं में खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी एवं मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नरेंद्र रघुवंशी ने किसानों को बताया कि कैसे कम लागत से अधिक पैदावार लिया जा सकता है। इस पर उन्होंने विस्तार से चर्चा करते हुए कृषि उपकरणों के भी प्रयोग की चर्चा किया। खंड तकनीकी प्रबंधक अशोक कुमार चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए खेती के उच्च तकनीक पर चर्चा किया।और किसानों को बताया कि कम लागत में अधिक फसल ले।डॉ रमेश चंद्र यादव आत्मा पीडी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए किसानों को कई सुझाव दिए। इस मौके पर श्रवण कुमार उपाध्याय एडीओ एजी सत्येंद्र कुमार सिंह अनुपम सिंह तथा अशोक कुमार यादव सहित अनेक लोग थे।
No comments