नया सबेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के लोकसभा मछलीशहर यूनिट के तत्वावधान में 13 जनवरी को निषाद पार्टी संकल्प दिवस को सफल बनाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष प्रेम नारायण निषाद के आवासीय कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश सचिव रामराज निषाद व महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव विद्यावती देवी सरोज ने संयुक्त रुप से कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचकर सफल बनाने की अपील किया। साथ ही कहा कि विधानसभा 2022 का चुनाव इसी कार्यक्रम से होकर गुजरेगा जो हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि आंदोलनकारी जिलेदार निषाद, छोटे लाल निषाद, विधानसभा अध्यक्ष जफराबाद दिनकर निषाद, जिला उपाध्यक्ष बांके लाल निषाद, जिला मीडिया प्रभारी रंजीत निषाद, जफराबाद विधानसभा संरक्षक अशोक नगर, केराकत विधानसभा संयोजक रमेश नागर प्रधान, केराकत विधानसभा उपाध्यक्ष अशोक निषाद, केराकत विधानसभा अध्यक्ष पंचम निषाद, रविंद्र निषाद, प्रदीप निषाद, मनोज निषाद, विकास निषाद सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad |
No comments