ब्लॉक प्रमुख ने स्वास्थ्य केन्द्र पर आरोग्य मेले का किया उद्घाटन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
रामाज्ञा यादव
जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में रविवार के दिन सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार सिंह के निर्देशन मे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मरीजों की जांच करके निःशुल्क दवाये दी गयी । मेले का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह ने फीता काटकर किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आरोग्य मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सुरक्षा जनजन तक पहुँचाना है। जिससे क्षेत्र की जनता स्वास्थ्य परीक्षण और दवाओं का निःशुल्क लाभ प्राप्त कर सके।
डा. मनोज सिंह ने बताया कि यह मेला प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा। जिसमे सभी प्रकार के रोगो की जाँच व ईलाज निशुल्क किया जायेगा। इस अवसर पर डा. आर.के सिंह , जटाशंकर सिंह दादा , अजय सिंह, उमेश सिंह के अलावा समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
No comments