जफराबाद में रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण अभियान की हुई शुरूआत | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
पदाधिकरियों ने 11 हजार रूपये की पहली रसीद चेयरमैन की काटी
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण अभियान की शुरूआत शुक्रवार को किया गया। सर्वप्रथम पहली रसीद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल के नाम से काटकर अभियान को प्रारंभ किया गया। बता दें कि शुक्रवार को नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रमोद बतनवाल के कैम्प कार्यालय पर भाजपा सिरकोनी मंडल के वरिष्ठ पदाधिकरियों के मौजूदगी में रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान की शुरुवात की गई। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा 11 हजार की रसीद चेयरमैन प्रमोद बरनवाल के नाम की काटी गई। इस अवसर पर सिरकोनी मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह, विजय बरनवाल, डा. आशुतोष मिश्र, संतोष उपाध्याय, सर्वेश सिंह, चन्द्र प्रकाश तिवारी, नितीन, रौनक बरनवाल, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
No comments