उत्तर भारतीय मित्र मंडल का मकर संक्रांति स्नेह मिलन समारोह संपन्न | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: उत्तर भारतीय मित्र मंडल , मुलुंड द्वारा मकर संक्रांति स्नेह मिलन समारोह का आयोजन केशव पाड़ा, मुलुंड(प) पर किया गया। समारोह की अध्यक्षता के एन सिंह एवं संचालन बीरेंद्र पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवियों क्रमशः डॉ बाबुलाल सिंह (उपाध्यक्ष-मुंबई कांग्रेस), कालिका सिंह(वरिष्ठ कांग्रेस नेता),राजेंद्र श्रीवास्तव( वैद्यकीय समाजसेवी), बीरेंद्र पाठक(अध्यक्ष-महानगरी मित्र मंडल),डॉ आर एम पाल(शिक्षा विद),दयाशंकर सिंह(कार्याध्यक्ष-उत्तर भारतीय संघ-मुलुंड),श्रीकांत दुबे(शिक्षा विद), प्यारेलाल जायसवाल का सत्कार पुष्प गुच्छ देकर डॉ सचिन सिंह(अध्यक्ष-युवा ब्रिगेड असोसिएशन),अजय पटेल ( ब्लॉक अध्यक्ष-भांडुप कांग्रेस),बबिता गुप्ता(उपाध्यक्ष-जिला महिला कांग्रेस),मोहित सिंह(अध्यक्ष-मुलुंड युवक कांग्रेस),योगेंद्र श्रीवास्तव, बृजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र मिश्रा,महानंद सिंह,दयाशंकर पाल(कराटे प्रशिक्षक),राकेश मिश्रा(शिक्षाविद),
डॉ सावित्री यादव,सुनीता श्रीवास्तव, जयबाला सिंह,गायत्री सिंह,राजेश सिंह,राकेश दुबे,चंद्रकेश पटेल,राजेश पाठक,राहुल सिंह,मोखन पाल,अजय सिंह(मास्टर),अजित सिंह,संजय मिश्रा,राजेश प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सलोनी एवं तिलगुड़ का रसास्वादन किया।
No comments