नया सबेरा नेटवर्क
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक के सलेमपुर गांव में सपा के युवा नेता विकास दुबे ने विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात् बच्चों को आर्थिक मदद देकर उनका हौसला अफजाई किया। इस मौक पर श्री दुबे ने कहा कि खेल भावना से बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के साथ राष्ट्रीय एकता अखंडता को भी बल मिलता है। हमें निष्पक्षता के साथ खेल खेलना चाहिए। इसी में से कल कोई सचिन, कोई गावस्कर आदि बनकर निकलेगा जो प्रदेश के साथ देश का नाम भी रोशन करेगा। इस मौके पर खिलाड़ियों के साथ तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 |
Ad
|
 |
Ad
|
 |
Ad
|
No comments